आँखों का तारा नाम-ए-मुहम्मद

आँखों का तारा नाम-ए-मुहम्मद Lyrics in Hindi
आँखों का तारा नाम-ए-मुहम्मद
दिल का उजाला नाम-ए-मुहम्मद

अल्लाहु अकबर! रब्बुल-उला ने
हर शय पे लिखा नाम-ए-मुहम्मद

हैं यूँ तो कसरत से नाम लेकिन
सब से है प्यारा नाम-ए-मुहम्मद

दौलत जो चाहो दोनों जहाँ की
कर लो वज़ीफ़ा नाम-ए-मुहम्मद

शैदा न क्यों हों इस पर मुसलमाँ
रब को है प्यारा नाम-ए-मुहम्मद

अल्लाह वाला दम में बना दे
अल्लाह वाला नाम-ए-मुहम्मद

सल्ले-अला का सेहरा सजा कर
दूल्हा बनाया नाम-ए-मुहम्मद

नूह-ओ-खलील-ओ-मूसा-ओ-ईसा
सब का है आका नाम-ए-मुहम्मद

पाईं मुरादें दोनों जहाँ में
जिस ने पुकारा नाम-ए-मुहम्मद

रखो लहद में जिस दम अज़ीज़ो
मुझ को सुनाना नाम-ए-मुहम्मद

रोज़-ए-क़यामत मीज़ान-ओ-पुल पर
देगा सहारा नाम-ए-मुहम्मद

पूछेगा मौला लाया है क्या क्या
मैं ये कहूँगा नाम-ए-मुहम्मद

बेड़ा तबाही में आ गया है
दे दे सहारा नाम-ए-मुहम्मद

अपने रज़ा के क़ुर्बान जाऊँ
जिस ने सिखाया नाम-ए-मुहम्मद

आँखों में आकर दिल में समा कर
रंगत रचा जा नाम-ए-मुहम्मद

अपने जमील-ए-रज़वी के दिल में
आ जा समा जा नाम-ए-मुहम्मद

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top