आओ मेरे नबी की शान सुनो

आक़ा मौला नबी मौला
आक़ा मौला नबी मौला

आओ मेरे नबी की शान सुनो
नबी है बोलता क़ुरआन सुनो

आक़ा मौला नबी मौला

हबीब प्यारा नज़र उठाये, वो मौला क़िब्ला बदल दे
कहीं ये चाहत, कहीं ये कहना अये मूसा आना संभल के
खुदा है इनपे महेरबान सुनो नबी है बोलता क़ुरआन सुनो

आक़ा मौला नबी मौला

आओ मेरे नबी की शान सुनो
नबी है बोलता क़ुरआन सुनो

आक़ा मौला नबी मौला

नबी का सजदा हुआ है लम्बा, हुसैन पुश्त पे बैठे
तेरे नवासे के जिनके जोड़े , खुदा ने अर्श से भेजे
है जिब्राईल भी दरबान सुनो नबी है बोलता क़ुरआन सुनो

आक़ा मौला नबी मौला

आओ मेरे नबी की शान सुनो
नबी है बोलता क़ुरआन सुनो

आक़ा मौला नबी मौला

नमाज़ें दी थीं पचास रब ने नबी पांच कराईं
है देखो कितना ख़याले उम्मत, नबी ने बात बनाई
वही है अर्श के महेमान सुनो, नबी है बोलता क़ुरआन सुनो

आक़ा मौला नबी मौला

आओ मेरे नबी की शान सुनो
नबी है बोलता क़ुरआन सुनो

आक़ा मौला नबी मौला

नबी के आशिक़ बिलाले हब्शी हैं जिनके अर्श पे चर्चे
बिलाल जब भी अज़ान देते सहाबा इश्क़ में रोते
बिलाले हब्शी की अज़ान सुनो , नबी है बोलता क़ुरआन सुनो

आक़ा मौला नबी मौला

आओ मेरे नबी की शान सुनो
नबी है बोलता क़ुरआन सुनो

आक़ा मौला नबी मौला

नबी की अज़मत पे पहरा देना रज़ा ने हमको सिखाया
नबी का दुश्मन हैं अपना दुश्मन रज़ा ने हमको बताया
रज़ा हैं इश्क़ की पहचान सुनो नबी है बोलता क़ुरआन सुनो

आक़ा मौला नबी मौला

आओ मेरे नबी की शान सुनो
नबी है बोलता क़ुरआन सुनो

आक़ा मौला नबी मौला

हुसैनी जज़्बा उभरता हैं अली के नाम का नारा
यज़ीदियत को पछाड़ता हैं अली के नाम का नारा
अली हैं मुस्तफा की शान सुनो नबी है बोलता क़ुरआन सुनो

आक़ा मौला नबी मौला

आओ मेरे नबी की शान सुनो
नबी है बोलता क़ुरआन सुनो

आक़ा मौला नबी मौला

नबी की नज़रें रहे उजागर इसी से अपना गुज़ारा
नबी का साया रहे सलामत यही हैं अपना सहारा
नबी के हैं कितने अहसान सुनो नबी है बोलता क़ुरआन सुनो

आक़ा मौला नबी मौला

आओ मेरे नबी की शान सुनो
नबी है बोलता क़ुरआन सुनो

आक़ा मौला नबी मौला

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top