अल्लाह है अल्लाह है अल्लाह है अल्लाह है
अल्लाह हो अल्लाह हो दम बदम अल्लाह हो अल्लाह हो
हर जगह हर घड़ी हर जगह हर घड़ी हर कदम अल्लाह हो
अल्लाह है अल्लाह है अल्लाह है अल्लाह है
लम्हा लम्हा बसर हो तेरे ज़िक्र में
ज़िंदगी का सफ़र हो तेरे ज़िक्र में
बस ज़बान नग़मागर हो तेरे ज़िक्र में
दिल मेरा शब हो शाम-ए-हरम अल्लाह हो
हर कली हर समर लहलहाते शजर
चांदनी कहकशां नूरी शम्स-ओ-क़मर
ये ज़मीं ये फलक बल्कि हर ख़ुश्क-ओ-तर
कर रहे हैं सना सब बहम अल्लाह हो
अज़मतों रिफ़अतों के निशां तेरे हैं
ए ख़ुदा ये ज़मीं आसमान तेरे हैं
मालिक-ए-दो जहान इंस-ओ-जान तेरे हैं
तू हमारा है और तेरे हम अल्लाह हो
उस की क़ुदरत किरण दर किरण दर किरण
उस की नदहत चमन दर चमन दर चमन
उस की मिदहत पवन दर पवन दर पवन
लिखूं जा घर क़लम बा क़लम अल्लाह हो