बख़्त-ए-ख़ुफ़्ता ने मुझे रोज़े पे जाने न दिया

बख़्त-ए-ख़ुफ़्ता ने मुझे रोज़े पे जाने न दिया
बख़्त-ए-ख़ुफ़्ता ने मुझे रोज़े पे जाने न दिया
चश्म-ओ-दिल सीने कलेजे से लगाने न दिया

आह क़िस्मत! मुझे दुनिया के ग़मों ने रोका
हाय तक़दीर! के तयबा मुझे जाने न दिया

पाँव थक जाते अगर, पाँव बनाता सर को
सर के बल जाता मगर ज़ोअ’फ़ ने जाने न दिया

सर तो सर जान से जाने की मुझे हसरत है
मौत ने हाय! मुझे जान से जाने न दिया

हाल-ए-दिल खोल के दिल आह! अदा कर न सका
इतना मौक़ा ही मुझे मेरी क़ज़ा ने न दिया

मेरे आ’माल का बदला तो जहन्नम ही था
मैं तो जाता मुझे सरकार ने जाने न दिया

मेरे आ’माल-ए-सियाह ने किया जीना दूभर
ज़हर खाता, तेरे इर्शाद ने खाने न दिया

और चमकती सी ग़ज़ल कोई पढ़ो, ऐ नूरी!
रंग अपना अभी जमने शुअरा ने न दिया

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top