गुनाहो की आदत छुड़ा मेरे मौला

गुनाहो की आदत छुड़ा मेरे मौला
मुझे नैक इंसाँ बना मेरे मौला

जो तुझ को जो तेरे नबी को पसंद है
मुझे ऐसा बंदा बना मेरे मौला

गुनाहो की आदत छुड़ा मेरे मौला
मुझे नैक इंसाँ बना मेरे मौला

तू मसजूद मेरा, मैं साजिद हूँ तेरा
तू मालिक मैं बंदा तेरा मेरे मौला

गुनाहो की आदत छुड़ा मेरे मौला
मुझे नैक इंसाँ बना मेरे मौला

ना मोहताज़ कर जहाँ में किसी का
मुझे मुफ़लिसी से तू बचा मेरे मौला

गुनाहो की आदत छुड़ा मेरे मौला
मुझे नैक इंसाँ बना मेरे मौला

तुझे तो ख़बर है मैं कितना बुरा हूँ
तू ऐबों को मेरे छुपा मेरे मौला

गुनाहो की आदत छुड़ा मेरे मौला
मुझे नैक इंसाँ बना मेरे मौला

मेरी ता क़यामत जो नस्ले हों या रब
हो सब आशिक़े मुस्तफ़ा मेरे मौला

गुनाहो की आदत छुड़ा मेरे मौला
मुझे नैक इंसाँ बना मेरे मौला

है काबे पर नज़रें उबैद-ए-रज़ा की
हो मक़बूल हर एक दुआ मेरे मौला

गुनाहो की आदत छुड़ा मेरे मौला
मुझे नैक इंसाँ बना मेरे मौला

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top