ये मेहरो-माह सितारों की दिलकशी क्या है

 

ये मेहरो-माह सितारों की दिलकशी क्या है
नबी के हुस्न के आगे ये चाँदनी क्या है

लगा के तख़्त को ठोकर कहा ये शाहो ने
तेरी गदाई के आगे शहन्शही क्या है

नबी के हुस्न के आगे ये चाँदनी क्या है

अगर है आना तो आना नबी के रोज़े पर
ऐ मौत तुझको बताऊंगा ज़िन्दगी क्या है

नबी के हुस्न के आगे ये चाँदनी क्या है

नबी के शहर में जन्नत तलाश करता है
ज़रा मुझे तो बता उस जगह कमी क्या है

नबी के हुस्न के आगे ये चाँदनी क्या है

उठा नहीं है तेरा सर अभी भी सज़दे से
मेरे हुसैन तेरी शाने-बन्दगी क्या है

नबी के हुस्न के आगे ये चाँदनी क्या है

ख़मोश रेह के वो दुश्मन को मात देते है
इसी से जान लो फैज़ाने-अज़हरी क्या है

नबी के हुस्न के आगे ये चाँदनी क्या है

नबी के इश्क़ ने लफ़्ज़ों को कर दिया अनमोल
नबी की नात है वरना ये शायरी क्या है

नातख्वां:
असद इक़बाल

Leave a Comment