अशरफ़ का करम है मुझ पे मेरे

अशरफ़ का करम है मुझ पे मेरे
दिल जो बना मेरा चिश्ती हरम

आप का रोज़ा कितना आली
आप के दर की शान निराली

रोज़ा तुम्हारा है बाग़-ए-इरम
अशरफ़ का करम है मुझ पे मेरे

अशरफ़ का करम है मुझ पे मेरे

जो भी दर पे आए तुम्हारे
ख़ाली झोली भर कर जाए

कितना सखी देखो मेरा सनम
अशरफ़ का करम है मुझ पे मेरे

अशरफ़ का करम है मुझ पे मेरे

मौला अली की आँख के तारे
ग़ौस-ए-आज़म के हैं दुलारे

तुम पे फ़िदा आका अरब-ओ-अजम
अशरफ़ का करम है मुझ पे मेरे

अशरफ़ का करम है मुझ पे मेरे

नाज़ करे अशरफ़ का दीवाना
पाया है कितना पाक घराना

ये तो हमारा है दीन-ओ-धरम
अशरफ़ का करम है मुझ पे मेरे

अशरफ़ का करम है मुझ पे मेरे

शान से कहता है ये निज़ामी
पाई है तेरे दर की ग़ुलामी

तेरी ग़ुलामी है रब का करम
अशरफ़ का करम है मुझ पे मेरे

अशरफ़ का करम है मुझ पे मेरे

नात-ख़्वाँ:
हाफ़िज़ कामरान क़ादरी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top