ya-husain-ibne-ali-kehte-hain-ye-sare-ghulam-salam-lyrics

या हुसैन इबने अली कहते हैं ये सारे गुलाम
सब गुलाम आपको सलाम आपको सलाम

तीर लगा नन्हे असग़र को फूल सा चेहरा मुरझाया
देख शहरबानो बच्चे को गोद में लेके फ़रमाया
होज़े कौसर का पी लेना जाम आपको सलाम

या हुसैन इबने अली कहते हैं ये सारे गुलाम
सब गुलाम आपको सलाम आपको सलाम

जब्र के आगे सब्र खड़ा था जुल्मो सितम को रोक कर
जिनको हुआ दीदार खुदा का खंजर की उस नोक पर
देखो शहीदों का है ये मक़ाम आपको सलाम

या हुसैन इबने अली कहते हैं ये सारे गुलाम
सब गुलाम आपको सलाम आपको सलाम

जिनकी पेशानी का बोसा प्यारे नबी फरमाते थे
बचपन में जिब्रीले अमीन भी झूला झुलाने आते थे
वो है नवासा-इ-खैरुल अनाम आपको सलाम

या हुसैन इबने अली कहते हैं ये सारे गुलाम
सब गुलाम आपको सलाम आपको सलाम

ए हुसैन इब्ने अली ज़ोहरा के दिलबर अस्सलाम
ए शहीदे कर्बला ए दीन के रहबर अस्सलाम

कर्बला में आपने हक़ के लिए है जान दी
आपका कौनैन में सानी नहीं इब्ने अली

ज़ुल्म के आगे झुकाया आपने कब अपना सर
आप पर नाज़ां न हो क्यूँ सय्यिदे खैरुल बशर

आपही ने दीने हक़ को तख्लियत पहुंचाई है
आपकी क़ुरबानी ए इब्ने अली रंग लायी है

हश्र तक रोयेगी यूँही बदनसीबी पर फुरात
आपका दीदार जो करने न पायी उसकी ज़ात

दुनिया लुटा के दीन की दौलत खरीद ली
कौनो मकान से इज़्ज़तो अज़मत खरीद ली

जाते थे राहे हक़ में सदाकत खरीद ली
नाना से दीं बाप से ताकत खरीद ली
माँ से हसन हुसैन ने जन्नत खरीद ली

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top