मैं ख़ुद पर नाज़ करता हूँ रज़ा का नाम लेवा हूँ

मैं ख़ुद पर नाज़ करता हूँ, रज़ा का नाम लेवा हूँ,
मैं सुन्नी ख़ुश अक़ीदा हूँ, रज़ा का नाम लेवा हूँ।

मैं नामूस-ए-रिसालत पर हमेशा देता हूँ पहरा,
मैं दरबान-ए-सहाबा हूँ, रज़ा का नाम लेवा हूँ।

रज़ा वाले ही होते हैं खड़े मज़्लूम के हक़ में,
वफ़ा का दर्स देता हूँ, रज़ा का नाम लेवा हूँ।

सहाबा और अहल-ए-बैत से करते हैं जो उल्फ़त,
उन्हीं के पीछे चलता हूँ, रज़ा का नाम लेवा हूँ।

ख़ुदा का है करम मुझ पर, ऐ ‘राग़िब’! क़ादरी हूँ मैं,
मैं सग अख़्तर रज़ा का हूँ, रज़ा का नाम लेवा हूँ।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top