फ़ातिमा, तेरी चादर का क्या पूछना

फ़ातिमा, तेरी चादर का क्या पूछना
तेरी चादर के टुकड़े बहत्तर हुए

उन बहत्तर का एहसान इस्लाम पर
कि फ़ातिमा, तेरे बाबा हबीब-ए-खुदा
तेरे शौहर हैं मौला अली मुर्तज़ा
तेरे बच्चे शहीदान-ए-कर्बोबला
तेरे बच्चों का एहसान इस्लाम पर

फ़ातिमा, तेरी चादर का क्या पूछना
तेरी चादर के टुकड़े बहत्तर हुए

रन में ज़ैनब ने हक़ को अदा कर दिया
यानी तामील-ए-हुक्म-ए-खुदा कर दिया
अपने बेटों को हक़ पर फ़िदा कर दिया
ऐसी माँ का है एहसान इस्लाम पर

फ़ातिमा, तेरी चादर का क्या पूछना
तेरी चादर के टुकड़े बहत्तर हुए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top