क़ादिरा सरवारा रहनुमा दस्त-गीर

क़ादिरा सरवारा रहनुमा दस्त-गीर
क़ादिरा सरवारा रहनुमा दस्त-गीर
गौस-ए-आ’ज़म इमामे मुबीं बे-नज़ीर

अल मदद, अल मदद, अल मदद दस्तगीर

ज़िक्र से तेरे टल जाएँ सब मुश्किलें
नाम से तेरे पाएं रिहाई असीर

अल मदद, अल मदद, अल मदद दस्तगीर

तेरे ज़ेर-ए-क़दम औलिया असफिया
सरवरे सरवरां पीरे रोशन ज़मीर

अल मदद, अल मदद, अल मदद दस्तगीर

तु जिसे चाहे दे, जिस क़दर चाहे दे
तेरी बख्शीश निराली अता बे-नज़ीर

अल मदद, अल मदद, अल मदद दस्तगीर

तु है आईना-ए-सीरत-ए-मुस्तफा
तु अलीम-ओ-खबर-ओ-बशीर-ओ-नज़ीर

अल मदद, अल मदद, अल मदद दस्तगीर

कुछ नहीं चाहते और तेरे सिवा
कैसे सुल्तान हैं तेरे दर के फ़कीर

अल मदद, अल मदद, अल मदद दस्तगीर

ये वज़ीफ़ा है हर ग़म दरमाँ वक़ार
गौसे आज़म मदद अल-मदद दस्तगीर

अल मदद, अल मदद, अल मदद दस्तगीर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top